Uttarakhand: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर बनाया अस्थायी मोटर मार्ग, वाहनों की आवाजाही शुरू…Video

खबर शेयर करें

चमोली। नीती घाटी में भारी बारिश के बाद तमक नाले में आए तेज उफान से वैली ब्रिज बहने के कारण बाधित हुई आवाजाही को जिला प्रशासन ने तेजी से बहाल कर दिया है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी मोटर मार्ग तैयार कर दिया, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

वैली ब्रिज बहने के बाद नीती घाटी में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को तत्काल मार्ग बहाली के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया और वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति ने देहरादून में किया योग, सीएम बोले- योग भारत की गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार

लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू

तमक नाले में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता हुए एक व्यक्ति की तलाश मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, 318 सड़कें बंद

रेस्क्यू टीमें नदी के किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। तेज बहाव और मौसम की चुनौती के बीच अभियान को सावधानी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

जलस्तर और मौसम पर लगातार नजर

जिला प्रशासन की ओर से तमक नाले और आसपास के क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम की स्थिति और नाले के जलस्तर को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू एवं मार्ग बहाली टीमों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो अधिनियम के दुरुपयोग पर जताई गंभीर चिंता, किशोर प्रेम संबंधों के लिए सुझाया ‘रोमियो-जूलियट क्लॉज’

अधिकारियों के अनुसार अस्थायी मार्ग तैयार होने के बाद यातायात शुरू हो गया है, लेकिन इसे देखते हुए वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थायी मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतें और मौके पर तैनात अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page