होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जल्दबाजी नहीं, लेकिन रास्ता खुलना जरूरी

खबर शेयर करें

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग को खुला रखना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन इसके लिए अमेरिका किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करेगा।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से सामने आए वीडियो बयान में ट्रंप ने कहा कि उनकी रणनीति पूरी तरह तैयार है और वे ईरान के साथ सीमित समझौते के जरिए जलमार्ग को जल्द खुलवाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि इस मामले में वे हड़बड़ी में कोई कदम नहीं उठाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना के 25 वर्ष: रजत जयंती पर आज से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी अभिभाषण

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ संभावित सीमित समझौते का उद्देश्य लंबे समय तक संघर्षविराम बनाए रखना है, जिसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोला जाना जरूरी होगा। उन्होंने कहा, “हम इसे एक मौका देने जा रहे हैं। मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मध्यावधि चुनावों के राजनीतिक दबाव को भी खारिज करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता कम से कम जनहानि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वे बड़े पैमाने पर तबाही के बजाय शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टैरिफ विवाद सुलझे बिना नहीं होगी ट्रेड डील: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान

ईरान की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि वहां की जनता बेहद कठिन दौर से गुजर रही है और सरकार के खिलाफ भारी असंतोष का माहौल है। उन्होंने कहा कि ईरान आर्थिक और रणनीतिक रूप से कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है।

ट्रंप ने अमेरिका के पुराने युद्धों का जिक्र करते हुए कहा कि वियतनाम, अफगानिस्तान और इराक में अमेरिका वर्षों तक उलझा रहा, जबकि मौजूदा हालात में उनकी सरकार केवल तीन महीने से इस मोर्चे पर सक्रिय है और इस दौरान अधिकतर समय संघर्षविराम बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश...नींद की गोलियां खिलाकर सांप से डसवाया पति, 20 लाख के बीमे के लिए मौत का खेल

उन्होंने दावा किया कि पिछले लंबे युद्धों में लाखों सैनिकों की जान गई, जबकि उनके कार्यकाल में वेनेजुएला और ईरान जैसे मोर्चों पर अमेरिका को बेहद कम नुकसान उठाना पड़ा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले तीन वर्षों में दुनिया बेहद सकारात्मक बदलाव देखेगी और अमेरिका की रणनीति का असर वैश्विक स्तर पर दिखाई देगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page