उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार से आगामी तीन दिनों के लिए राज्यभर में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: सीएचसी में CDO का छापा...खुद मरीज बनकर पहुंचे अस्पताल, 15 कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के आदेश

केंद्र के अनुसार, 18 अप्रैल को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 19 अप्रैल को देहरादून, हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: टनकपुर–बागेश्वर रेल लाइन की डीपीआर तैयार, लागत 48,692 करोड़

20 अप्रैल को भी प्रदेशभर में मौसम बदला-बदला रहेगा। तीनों ही दिनों में कई स्थानों पर तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे जहां मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं पहाड़ों में ठंडक का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अर्जुन हत्याकांड का खुलासा...शूटर और सहयोगी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page