दिल्ली के द्वारका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ने हड़कंप मचा दिया। द्वारका सेक्टर-7 स्थित स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तत्काल भवन को खाली कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, 1 की मौत, कई घायल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, चार जिलों के डीएम समेत 57 अफसरों के तबादले

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, सुबह 7:05 बजे धमकी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारत की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका का बड़ा कदम: ट्रंप ने पिटुफिक स्पेस बेस पर NORAD विमान तैनात करने का दिया आदेश

फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और उसकी सत्यता की जांच में जुटी है।