दीपदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मासूम समेत चार की मौत

खबर शेयर करें

चित्रकूट। चित्रकूट में दीपदान और दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली का गुल्ला टूटने से श्रद्धालुओं से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में छह साल के मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। दीपदान के बाद घर लौट रहे परिवारों की खुशियां इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं।

हादसा सोमवार तड़के करीब ढाई बजे रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में पावर हाउस के पास हुआ। प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु शनिवार को चित्रकूट दर्शन के लिए आए थे। उनके साथ मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रहने वाले रिश्तेदार भी थे। रविवार देर रात दर्शन और दीपदान करने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्राली से प्रयागराज लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: उर्मिला सनावर की मांग...मीडिया के सामने कराया जाए नार्को टेस्ट, कहा- कई मामलों के राज आ सकते हैं सामने

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। इसी दौरान ट्रैक्टर और ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला अचानक टूट गया। ट्रैक्टर तो आगे निकल गया, लेकिन श्रद्धालुओं से भरी ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी और पलट गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: अधिकारी-कर्मचारी नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, सरकार बनाएगी सोशल मीडिया आचार संहिता

सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने चाकघाट निवासी शिवांश, त्रिवेणी, छह वर्षीय नन्हे पुत्र धर्मेंद्र और प्रयागराज के ऊंचा गांव निवासी राधेकृष्ण को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 वर्ष की आयु में लातूर में ली अंतिम सांस

हादसे में घायल 12 लोगों में सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में राजकुमारी, दिव्यांशी, रेखा, संगीता और सुनैना समेत अन्य लोग शामिल हैं। मृतकों में तीन मध्य प्रदेश के रीवा और एक प्रयागराज जिले का निवासी बताया गया है।

रैपुरा थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page