दिवाली की आतिशबाजी ने नोएडा को बनाया गैस चैंबर, आधी रात AQI ने छुआ 1061 का आंकड़ा

खबर शेयर करें

नोएडा। दिवाली की रात आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच शहर की हवा में जहर घुलता रहा। पटाखों से निकले धुएं और जहरीले कणों ने नोएडा की आबोहवा बिगाड़ दी। प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ा कि दिवाली की रात 12 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 1061 तक पहुंच गया। हालात ऐसे हो गए कि खुले में सांस लेना भी मुश्किल हो गया।

दिवाली की रात आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सेक्टर-18, 27, 62, 75, 76 और 137 समेत शहर के कई इलाकों में जमकर पटाखे फोड़े गए। इसका असर अगले दिन सुबह भी दिखाई दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह नौ बजे नोएडा का औसत एक्यूआई 341 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-62 में यह आंकड़ा 427 तक पहुंच गया, जो शहर के सभी निगरानी केंद्रों में सबसे अधिक रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा: Google ने बंद किए सिक्योरिटी अपडेट, Android 12 और पुराने फोन असुरक्षित

सेक्टर-62 में सबसे खराब रही हवा

सुबह नौ बजे तक सेक्टर-116 में एक्यूआई 282, सेक्टर-125 में 309, सेक्टर-1 में 331, सेक्टर-39 में 334, सेक्टर-150 में 340 और सेक्टर-110 में 367 दर्ज किया गया। सेक्टर-62 का एक्यूआई 427 रहने से यहां प्रदूषण की स्थिति सबसे चिंताजनक रही। दिन चढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जरूर आया, लेकिन हवा की गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ITR में गलती हो गई? घबराने की जरूरत नहीं, रिवाइज्ड रिटर्न से ऐसे करें सुधार...जानिए नियम और समयसीमा

बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप शैलत के अनुसार, प्रदूषित हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए अधिक नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे लोगों को सुबह-शाम खुले में व्यायाम करने से बचना चाहिए और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  काबुल-पाक सीमा पर फिर भड़की जंग, टैंक ध्वस्त, दोनों देशों ने की चौकियां कब्जाने का दावा

पटाखे की चिंगारी से पार्क में लगी आग

दिवाली की आतिशबाजी के बीच सेक्टर-36 में आग लगने की घटना भी सामने आई। पटाखे से निकली चिंगारी पार्क तक पहुंच गई और पेड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर सेक्टर-36 की विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page