भीमताल: पटरानी में शादी की खुशियां मातम में बदली, बोलेरो खाई में गिरी – चार की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल/भीमताल: ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी क्षेत्र में सोमवार दोपहर शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कफ सिरप कांड: 14 बच्चों की मौत के बाद रिपोर्ट में 350 नियमों का उल्लंघन, फैक्ट्री में मिली गंदगी और जहरीला केमिकल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो पटरानी की ओर आ रही थी, तभी खराब सड़क और ढलान के चलते वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा समाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धारी के उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी, खनस्यूं और काठगोदाम पुलिस के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. डूंगर राम (65 वर्ष) पुत्र किशन राम, निवासी गाजा
  2. पनुली देवी (60 वर्ष) पत्नी बालीराम, निवासी पटरानी
  3. दीवान राम (48 वर्ष) पुत्र राम लाल, निवासी गलनी गाजा
  4. नंदराम (65 वर्ष) पुत्र रामलाल, निवासी पटरानी

घायलों में शामिल हैं:

  1. चालक दयाकृष्ण (70 वर्ष) पुत्र पनीराम, निवासी पटरानी
  2. बरम राम (58 वर्ष) पुत्र धर्मराम, निवासी गलनी गाजा
  3. पनीराम (40 वर्ष) पुत्र दीवान राम, निवासी पटरानी
  4. बालीराम (70 वर्ष) पुत्र लछीराम, निवासी पटरानी
यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में 20 फरवरी से कृषि महाकुंभ, 50 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम धारी केएन गोस्वामी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page