हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर के पास कूड़े में आग लगाने पर सख्त कार्रवाई, कैंटीन संचालक पर 5 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊं मंडल द्वारा आज विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय कालू सिद्ध मंदिर के पास निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक राजू जोशी पुत्र पी. सी. जोशी को कूड़े में आग लगाते हुए पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: विधायक बेहड़ के पुत्र पर हमले की साजिश का पर्दाफाश, सौरभ ने खुद रची थी साजिश, दोस्तों से करवाया हमला

इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में संबंधित कैंटीन संचालक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसका नगद चालान मौके पर ही काटा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ–बदरीनाथ यात्रा बहाल, आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page