राज्य स्थापना के 25 वर्ष: रजत जयंती पर आज से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी अभिभाषण

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार (आज) से विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। विशेष सत्र के लिए राष्ट्रपति रविवार दोपहर देहरादून पहुंच चुकी हैं।

विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का सदन में एक घंटे का संबोधन होगा। अभिभाषण के बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध के बीच भड़की हिंसा, 400 से अधिक हिंदुओं का पलायन, इंटरनेट सेवा बंद

विधानसभा परिसर में बिना पास के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विशेष सत्र में प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों के साथ आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में तेनजिंग सैंडू ने साझा किया जीवन-संघर्ष और तिब्बती संस्कृति का अनुभव

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा समर्पण, संघर्ष और सेवा की कहानी है। यह विशेष सत्र आत्ममंथन और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर बनेगा। राज्य सरकार ने सत्र को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बैसाखी पर्व पर पंजाबी जनकल्याण समिति का सराहनीय प्रयास, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

वहीं, विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह सत्र में जनता के मुद्दे उठाएगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, “प्रदेश में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान 25 वर्ष बाद भी नहीं हो सका है। पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषय अब भी बड़ी चुनौतियां बने हुए हैं। इन पर चर्चा जरूरी है।”

You cannot copy content of this page