राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को पहुंचेंगी उत्तराखंड, सुरक्षा व्यवस्था के तहत 20 स्कूलों में अवकाश घोषित

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र शहर के 20 स्कूलों में तीन नवम्बर को अवकाश घोषित किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू रविवार सुबह करीब सवा दस बजे वायुसेना के विशेष विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार रवाना होंगी, जहाँ पतंजलि विश्वविद्यालय, बहादराबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में नाबालिग छात्र का अपहरण कर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल, 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। अगले दिन सोमवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यूसीसी ने बदली तस्वीर...एक साल में 4.74 लाख विवाह पंजीकरण, ऑनलाइन सिस्टम ने बनाया रिकॉर्ड

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर 9 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे। रजत जयंती समारोह के तहत प्रदेशभर में सांस्कृतिक, सामाजिक और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

🏫 इन 20 स्कूलों में रहेगी छुट्टी :
प्रेस एकेडमी, समरवेली स्कूल, केंट्रल हाथीबड़कला, हैरिटेज स्कूल, स्कॉलर होम, कान्टेक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, ब्रुकलिन स्कूल, विवेकानंद स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, मानव भारती स्कूल, हिलप्रेस स्कूल, एसजेआरआर स्कूल, मास्टल स्कूल, जसवंत मॉडल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, फ्लाइप्ट पब्लिक स्कूल, शेरवुड स्कूल और डीपीओ पब्लिक स्कूल।