हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 8 CSC सेंटर सील

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित CSC सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हुई कार्रवाई में अनियमितताएं मिलने पर 8 सेंटर तत्काल बंद कर दिए गए।

एसपी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और सीओ रामनगर सुमित पांडेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुशील कुमार की देखरेख में 5 टीमों ने 19 सेंटरों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नए साल पर बदलेगा मौसम का मिजाज...पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में शीत दिवस और कोहरे का अलर्ट

पुलिस के अनुसार कई केंद्रों पर रजिस्टर मेंटेन नहीं किए गए थे, रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं थी, CCTV कैमरे नहीं लगे थे और संचालकों के शैक्षिक प्रमाणपत्र भी नहीं मिले।

यह भी पढ़ें 👉  स्पाइसजेट को एयरस्पेस उपयोग से रोका, बकाया भुगतान विवाद के बीच लंबा रूट अपनाने को मजबूर कुछ उड़ानें

बंद किए गए सेंटर
सब्बू CSC सेंटर, सोल्यूशन पॉइंट, साइबर प्लेनेट, ग्राहक सेवा केंद्र (उत्तर उजाला), नसीम CSC सेंटर, डिजिटल स्टेशन CSC सेंटर, अंसारी डिजिटल सेवा केंद्र और देवभूमि जन सेवा केंद्र को सील कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखें, अनियमितता दिखने पर तुरंत सूचना दें और नियमों का पालन कर सुरक्षित सेवाओं को बढ़ावा दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर...गैस सस्ती से लेकर पेंशन-भत्तों तक बड़े फैसले, उपनल कर्मियों का मामला उपसमिति को सौंपा
Ad

You cannot copy content of this page