उत्तराखंड: पासिंग आउट परेड आज, भारतीय सेना को मिलेंगे 491 युवा सैन्य अधिकार

खबर शेयर करें

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड का निरीक्षण करेंगे और पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेट्स की सलामी लेंगे।

पीओपी के साथ ही भारतीय सेना को 491 युवा सैन्य अधिकारी मिलेंगे। पीपिंग और ओथ सेरेमनी के बाद कुल 525 ऑफिसर कैडेट सेना में शामिल होंगे। इनमें से 491 अधिकारी भारतीय थल सेना का हिस्सा बनेंगे, जबकि 34 ऑफिसर कैडेट 14 मित्र देशों की सेनाओं में सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूओयू की 35वीं विद्या परिषद बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

परेड को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आईएमए और इसके आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है, जो शनिवार सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई नहर, छोई के सैकड़ों किसानों पर धान की खेती का संकट...मौके पर पहुंचे राहुल दरम्वाल

डायवर्जन के अनुसार, परेड के दौरान आईएमए की ओर किसी भी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जाएगा। वहीं प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के भीतर से मीठी बेरी गेट होकर रांघडवाला के रास्ते शहर की ओर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीबी के जटिल रूप पर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों का मंथन, विशेषज्ञों ने साझा की अहम जानकारियां

इसके अलावा सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव के रास्ते शहर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर के धर्मावाला की ओर भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page