Nainital: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामला…आरोपी ज्योति सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 27 नवंबर तक बढ़ी, हाईकोर्ट में अगली सुनवाई भी इसी दिन

खबर शेयर करें

नैनीताल। हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी से जुड़े कथित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आरोपी महिला ज्योति सिंह को फिलहाल राहत दी है। हाईकोर्ट ने महिला की गिरफ्तारी पर लगी रोक को 27 नवंबर तक बढ़ा दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए भी 27 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

मामले में आरोपी महिला ज्योति सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की है। याचिका में महिला ने दावा किया है कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और उनका कथित घटना से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी पर रोक जारी रखने की भी गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बिटकॉइन ठगी के मास्टरमाइंड पर ईडी का बड़ा एक्शन...8.54 करोड़ की संपत्तियां अटैच, अब तक 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

बुजुर्ग कारोबारी ने लगाया करोड़ों की वसूली का आरोप

वहीं, इस मामले में शिकायतकर्ता बुजुर्ग कारोबारी का आरोप है कि उन्हें हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है। कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी संपत्ति हड़प ली गई है और उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 200 से अधिक अतिथि शिक्षक समायोजन से वंचित, दुर्गम क्षेत्रों के शिक्षक सबसे ज्यादा प्रभावित

एसएसपी से लगाई थी कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार

पीड़ित कारोबारी ने पूरे मामले को लेकर एसएसपी नैनीताल को शिकायत सौंपी थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी और अपनी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  तिहरा हत्याकांड: युवक ने माता-पिता और भाई की ली जान, मासूम भतीजा गंभीर

फिलहाल मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई जारी है। 27 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page