ब्लैक सी में फिर मर्चेंट शिप पर हमला: ओडेसा के पास चार भारतीय नाविक थे सवार, दो सुरक्षित, दो की तलाश जारी

खबर शेयर करें

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर (ब्लैक सी) में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह शहर ओडेसा के पास शनिवार को मालवाहक जहाज MV AGN Ragnar हमले का शिकार हो गया। जहाज पर चार भारतीय नाविक सवार थे। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को पुष्टि की कि इनमें से दो भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि लापता दो अन्य नाविकों की तलाश के लिए व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहा है। आपात स्थिति में सहायता के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर +38 0933559958 भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिप्टो क्रैश ने लगाया तगड़ा झटका: डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ 1.1 अरब डॉलर घटी

एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हमला

यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि महज एक सप्ताह के भीतर काला सागर क्षेत्र में भारतीय नाविकों से जुड़ा यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले 19 जुलाई को ओडेसा पोर्ट से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV Golden Leo पर हुए हमले में चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए एक वरिष्ठ रूसी राजनयिक को तलब किया था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

विदेश मंत्रालय की सख्त एडवाइजरी

लगातार बढ़ते हमलों को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने काला सागर क्षेत्र में कार्यरत भारतीय नाविकों और मर्चेंट नेवी कर्मियों के लिए विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय के अनुसार अप्रैल से इस क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे समुद्री मार्गों पर जोखिम काफी बढ़ गया है।

विदेश मंत्रालय ने सलाह दी है कि किसी भी शिपिंग कंपनी या रिक्रूटमेंट एजेंसी के साथ अनुबंध करने से पहले नाविक जहाज के रूट, ठहरने वाले बंदरगाहों, बीमा कवरेज और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही जोखिम वाले समुद्री क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'राष्ट्रहित सर्वोपरि रखें, तभी बनेगा विकसित भारत', NSA अजीत डोभाल का युवाओं से आह्वान

भारतीय नाविकों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन

विदेश मंत्रालय ने सहायता के लिए भारतीय दूतावासों के आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक और उनके परिजन मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +7 9652773414 तथा कीव स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +38 0933559958 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page