हल्द्वानी में बड़ा सड़क हादसा टला…गौला बाईपास पर टूरिस्ट बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, डंपर चालक घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड पर आवला चौकी के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गौला नदी खनन गेट के सामने टूरिस्ट बस और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 1046 पदों पर जल्द होगी भर्ती, वार्ड ब्वाय व पर्यावरण मित्र आउटसोर्स से होंगे नियुक्त

जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस पार्किंग से दिल्ली की ओर जा रही थी, जिसमें करीब दस यात्री सवार थे। इसी दौरान आवला चौकी गेट के सामने गौला नदी की ओर जा रहा डंपर अचानक मुड़ गया, जिससे दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और डंपर दोनों को भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर की 3.60 हेक्टेयर नजूल भूमि पर बड़ा एक्शन, डीएम नैनीताल ने पट्टे और भूमिधरी अधिकार किए निरस्त

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायल डंपर चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग, लकवाग्रस्त बुजुर्ग की झुलसकर मौत

गनीमत रही कि आमने-सामने की टक्कर के बावजूद कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

You cannot copy content of this page