Uttarakhand: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, डॉ. आशुतोष सयाना फिर बने निदेशक

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी आदेशों के तहत डॉ. आशुतोष सयाना को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उनसे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. चंद्र प्रकाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, कुमाऊं के सभी जिलों का करेंगे भ्रमण

इसी क्रम में डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य बनाया गया है। जबकि डॉ. जीएस तितियाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट

इसके अलावा डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।

शासन का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। नई नियुक्तियों के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

You cannot copy content of this page