पिथौरागढ़: अस्कोट में भूस्खलन का कहर…मकान ढहा, मलबे में दबकर युवक की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। जिले के अस्कोट क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। रसगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक हुए भूस्खलन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि भीतर सो रहा 22 वर्षीय युवक भुवन जोशी मलबे में दबकर मौत के आगोश में समा गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईएसबीटी में गंदगी देख सीएम धामी ने उठाई झाड़ू…बोले - "अगली बार आऊंगा तो व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए"

जानकारी के अनुसार तड़के करीब चार बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर नीचे आ गिरे। यह मलबा सीधे ललित मोहन जोशी के मकान पर गिरा, जिससे मकान की छत ध्वस्त हो गई। पहाड़ी से आया बोल्डर दीवार तोड़कर भीतर घुस गया और कमरे में सो रहे भुवन जोशी को पूरी तरह दबा दिया।
परिजनों ने खुद मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन भारी मात्रा में डंप मलबे के कारण वे युवक को बाहर नहीं निकाल पाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को मिला अनुभवात्मक शिक्षा और डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण

ग्रामिणों ने तुरंत पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजस्व टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीठ दर्द की समस्या में 95 फीसदी मामलों में नहीं होती सर्जरी की जरूरत : डॉ. कपिल जैन

तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

You cannot copy content of this page