हल्द्वानी में बनेगा कुमाऊँ का सबसे आधुनिक मीडिया सेंटर, CM धामी ने किया 6.75 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हल्द्वानी में अत्याधुनिक “कुमाऊँ मीडिया सेंटर” भवन का शिलान्यास किया। करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह मीडिया सेंटर प्रदेश में मीडिया इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह भवन केवल एक मीडिया कार्यालय नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक सशक्त मंच होगा। यहां से पत्रकारों को आधुनिक संसाधन, बेहतर कार्य वातावरण और प्रशासनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि अब तक कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था, लेकिन मीडिया सेंटर बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित किए जा सकेंगे। इससे पत्रकारों को समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हत्याकांड: रिटायर रेल कर्मी ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, एक हफ्ते तक जलाता रहा

मुख्यमंत्री ने बताया कि मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्टूडियो, लाइब्रेरी, कैंटीन और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। मुनस्यारी, बागेश्वर, कपकोट, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि समाचार पत्रों से जुड़े निरीक्षण कार्य भी अब इसी मीडिया सेंटर से संपन्न किए जाएंगे। इससे कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी।

पत्रकार कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है, ताकि आकस्मिक निधन या गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकार परिवारों को आर्थिक सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मुखानी में दो चोरियों का खुलासा, अन्तर्राज्यीय शातिर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा लागू की गई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता का आह्वान करते हुए कहा कि विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ कमियों को भी निष्पक्षता के साथ सरकार के सामने लाना पत्रकारिता की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि Tanakpur में मीडिया सेंटर गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है, जिससे सीमांत क्षेत्रों के पत्रकारों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित स्टिंग केस: पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई का नोटिस, अक्टूबर में पेशी की मांग

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विधायक सरिता आर्या, अध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति उत्तराखंड गोविन्द सिंह, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, दीपक मेहरा, दिनेश मानसेरा के अतिरिक्त महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, उपनिदेशक सूचना बद्रीचंद्र, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम, व्यवस्था अधिकारी रामपाल उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के महाप्रबंधक कुमाऊं अनूप कुमार पाण्डे, परियोजना प्रबंधक एस पी बड़ौनी सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page