कालाढूंगी पुलिस का एक्शन: 106 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कालाढूंगी पुलिस ने अवैध देशी मसालेदार शराब की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  घास काटने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

इसी दौरान गुलजार रामसिंह रोड, कालाढूंगी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 106 पाउच अवैध देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री के पति का अशोभनीय बयान वायरल, महिलाओं पर टिप्पणी से गरमाई उत्तराखंड की सियासत

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेंद्र पाल सिंह (55 वर्ष) निवासी ग्राम गुलजार पूर राम सिंह चकलुवा, कालाढूंगी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 27/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  म्यांमार में 6.9 तीव्रता का भूकंप...बैंकॉक तक महसूस किए गए झटके, कई इमारतें गिरीं, 43 लोग मलबे में दबे

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक लेखराज कम्बोज, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल स्वरूप सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।