Uttarakhand: पहाड़ों में आज तेज तूफान का अलर्ट, 27 मार्च तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और हल्की ठंडक का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने और हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति और गड़बड़ी के आरोप, हाईकोर्ट ने 23 जुलाई तक मांगा जवाब

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में यह बदलाव आया है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम अस्थिर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  किश्तवाड़ में कुदरत का कहर: बादल फटने से अब तक 65 की मौत, 75 लापता

आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। बीच-बीच में तेज हवाएं, बादल और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

राजधानी देहरादून में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन, मेघालय को सौंपी गई 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page