उत्तराखंड: खीरगंगा में बारिश का कहर, बाढ़ में दबे कई लोग, होटल-मकानों में घुसा मलबा, SDRF और सेना रवाना

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव स्थित खीरगंगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण वर्षा के बाद अचानक आए सैलाब ने तबाही मचा दी। बाढ़ से कई मकान व होटल मलबे में दब गए हैं। कई लोगों के दबने की आशंका है। प्रशासन की ओर से हर्षिल से सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध की तैयारी, AI कंपनियां भी दायरे में

धराली बाजार क्षेत्र में कई दुकानों में पानी और मलबा घुस गया है, जिससे भारी नुकसान की खबर है। राहत टीमों के पहुंचने तक स्थानीय लोग ही मलबा हटाने में जुटे हैं।

बड़कोट में बह गईं डेढ़ दर्जन बकरियां
इधर बड़कोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुड गदेरा उफान पर आ गया। जलप्रलय की चपेट में आकर करीब डेढ़ दर्जन बकरियों के बह जाने की सूचना है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट

10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल बंद
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में आगामी 10 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बारिश के मद्देनज़र देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखे गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड आना पड़ेगा महंगा, 1 जनवरी से दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस लागू

You cannot copy content of this page