सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, बाजार में हड़कंप

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं में जोरदार तेजी आई थी, लेकिन अब गुरुवार (05 फरवरी) को बाजार का रुख पूरी तरह बदल गया है। आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल मच गई है।

Gold And Silver Prices Fall Sharply: गुरुवार को एक झटके में चांदी की कीमत करीब 25,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई, जबकि सोना भी 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। बीते दो दिनों की तेज तेजी के बाद आई इस गिरावट ने साफ कर दिया है कि कीमती धातुओं के बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा युवक, पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़ रुपए गंवाए

4 फरवरी को छूए थे रिकॉर्ड स्तर
इससे पहले लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भावों में जबरदस्त उछाल देखा गया था। उस दिन चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी, जबकि सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बर्ड हिट से बचाव को लेकर बड़ा कदम: लाहौर एयरपोर्ट हर सुबह तीन घंटे रहेगा बंद

एक दिन में चांदी 14,300 रुपये हुई थी महंगी
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार 4 फरवरी को चांदी की कीमत में 14,300 रुपये की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिससे इसका भाव 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने में भी जबरदस्त उछाल
वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी उस दिन 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कारोबारियों के मुताबिक यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट को फिर धमकी...ई-मेल में ‘जहरीली गैस बम’ का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अस्थिरता बरकरार रहने के आसार
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page