तिरुपति मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा…नशे में धुत शख्स शिखर पर चढ़ा, बोला– शराब दो तभी उतरूंगा

खबर शेयर करें

तिरुपति। आंध्र प्रदेश की धार्मिक नगरी तिरुपति स्थित प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। आरोपी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंदिर के मुख्य गोपुरम (शिखर) की चोटी पर जा चढ़ा और नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मंदिर बंद था। आरोपी दीवार फांदकर मंदिर परिसर में घुसा और टीटीडी विजिलेंस को भनक लगने से पहले ही शिखर तक पहुंच गया। नशे की हालत में वह शिखर पर स्थापित पवित्र कलश को उखाड़ने की कोशिश करने लगा, जिससे मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नंदा देवी एक्सप्रेस से नवविवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता, गुमशुदगी को अपहरण में बदला

सूचना मिलते ही तिरुपति ईस्ट पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिसकर्मी लोहे की सीढ़ियों की मदद से शिखर तक पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी शराब की मांग पर अड़ा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड: अमेजन स्टोर में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत

हालात को संभालते हुए पुलिस ने उसे नीचे उतरने पर शराब दिलाने का झांसा दिया, जिसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। नीचे आते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स की घर वापसी का रास्ता साफ, शेनझोउ-21 से लौटेंगे पृथ्वी पर

तिरुपति ईस्ट के डीएसपी एम. भक्तवत्सलम नायडू ने बताया कि आरोपी की पहचान 45 वर्षीय कुट्टाडी तिरुपति के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के निजामाबाद जिले का निवासी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page