हल्द्वानी: 56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को 56.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने यात्री विश्राम गृह निकट स्लाटर हाउस, गौला बाईपास रोड, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से आरोपी मौ० फिरोज पुत्र स्व. बाबू खान निवासी वार्ड नं. 24, गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, शटल सेवा से पहुंचेंगे पर्यटक

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56.07 ग्राम स्मैक बरामद की। उसके खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 253/2025, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक कदम: IIT की जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाई, डायरी में मंगेतर की नाराजगी का जिक्र

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक मनोज यादव, थाना बनभूलपुरा
  • कांस्टेबल यासीन, थाना बनभूलपुरा
  • कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा, एसओजी
  • कांस्टेबल अरुण राठौर, एसओजी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page