वैलेंटाइन डे पर दर्दनाक कदम: IIT की जूनियर टेक्नीशियन ने फांसी लगाई, डायरी में मंगेतर की नाराजगी का जिक्र

खबर शेयर करें

कानपुर। वैलेंटाइन डे के दिन एक भावनात्मक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। आईआईटी कानपुर की 26 वर्षीय जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी ने अपने संस्थान परिसर स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बंद कमरे की कुंडी तोड़कर उनका शव बाहर निकाला।

Kanpur Tragedy: IIT Junior Technician Ends Life After Alleged Dispute With Fiancé on Valentine’s Day: मूल रूप से झारखंड के जादूगोड़ा की रहने वाली अंजू केमिस्ट्री विभाग में कार्यरत थीं और टाइप-वन आवास के कमरे नंबर 102 में रह रही थीं। शनिवार को अवकाश होने के कारण वह कमरे में ही थीं। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, सुबह 11:28 बजे अंजू के मंगेतर प्रताप पासवान (निवासी औरंगाबाद, बिहार) ने संस्थान के केमिस्ट्री विभाग के स्टाफ सदस्य सूरज को फोन कर बताया था कि अंजू गुस्से में जान देने की बात कह रही हैं। इसके बाद सूरज ने अपने भाई को कमरे पर भेजा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संस्थान के निजी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर अंजू का शव फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिगो ने चार अंतरराष्ट्रीय शहरों की उड़ानें कीं अस्थायी रूप से बंद

फॉरेंसिक टीम को कमरे से डायरी के कुछ फटे पन्ने मिले हैं। पुलिस के अनुसार, अंजू को डायरी लिखने की आदत थी। एक पन्ने में उन्होंने लिखा था कि प्रताप की कॉल आई थी, लेकिन वह उठा नहीं सकीं। बाद में कॉल करने पर प्रताप ने नाराजगी जताई और मां से बात कराने की बात कही।

कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रताप कुमार उड़ीसा में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर हैं। दोनों की सगाई सितंबर 2025 में हुई थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं। संस्थान के सहकर्मियों को भी इस संबंध की जानकारी थी।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी इच्छामृत्यु की अनुमति

पुलिस के अनुसार, अंजू का जुड़वां भाई भी था, जिसने करीब डेढ़ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उस घटना के बाद से अंजू आहत रहती थीं। हालांकि, सहकर्मियों के मुताबिक वह व्यवहार में सामान्य और मिलनसार थीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मंगेतर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page