Haldwani: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, तीन समितियों में बंटा 29.39 लाख का बोनस

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/लालकुआं। दीपावली से पहले नैनीताल जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की तीन दुग्ध समितियों में कुल 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। तीनों समितियों में 3 करोड़ 81 लाख 41 हजार 440 रुपये के दूध की खरीद पर यह बोनस दिया गया। त्योहार से ठीक पहले बोनस मिलने से दुग्ध उत्पादकों में खुशी का माहौल है। उत्पादकों ने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का आभार जताया।

तीन समितियों में इस तरह बंटा बोनस

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में रामपुर रोड स्थित बेड़ा पोखरा, कालाढूंगी की कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  • बेड़ा पोखरा समिति: 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 891 रुपये की दुग्ध खरीद पर 13 लाख 94 हजार 748 रुपये का बोनस।
  • कमोला समिति: 1 करोड़ 42 लाख रुपये की दुग्ध खरीद पर 10 लाख रुपये का बोनस।
  • दोहनिया समिति: 1 करोड़ 14 लाख 89 हजार 549 रुपये की दुग्ध खरीद पर 5 लाख 44 हजार 356 रुपये का बोनस।
यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि 2025: शिव-पार्वती विवाह उत्सव, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

इस तरह तीनों समितियों के दुग्ध उत्पादकों को कुल 29.39 लाख रुपये का बोनस मिला। वहीं, कमोला समिति में वर्ष 2025-26 की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक भी आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पुतला दहन के दौरान आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस, विधायक बोले- “पुतला क्यों जलाते हो, मैं खुद आ गया हूं”

‘दुग्ध उत्पादकों के हित सर्वोपरि’

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध है। पशुपालकों की मेहनत का सम्मान करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की असली ताकत है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके हितों को प्राथमिकता देना संघ की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 8 फरवरी

अधिक दूध देने वाले उत्पादक भी सम्मानित

बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान अधिक दूध उपलब्ध कराने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हेमंती राणा, एसपी सिंह, बचे सिंह, शेखर जोशी, विनोद चंद्र बेलवाल, सचिव हीरा सिंह गंगोला, दयाकिशन सुयाल, संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू और एफओ शांति कोरंगा सहित कई दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page