उत्तराखंड में सरकार लाएगी खुद का टैक्सी एप, चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड पर भी सहमति

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में अब ओला-ऊबर की तर्ज पर सरकार अपना खुद का टैक्सी सेवा मोबाइल एप लॉन्च करेगी। सचिव परिवहन बृजेश संत ने उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ के साथ बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए इस एप के जरिए यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती टैक्सी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दोहरे हत्याकांड में दस दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर ₹20,500 जुर्माना

देहरादून में फिर शुरू होगी मैन्युअल फिटनेस जांच

बैठक में देहरादून में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच दोबारा शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई। सचिव परिवहन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट से 15 मई तक स्टे मिलने के चलते ऑटोमेटेड फिटनेस जांच के साथ-साथ मैन्युअल जांच का विकल्प देने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड व्यवस्था

चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को 15 दिन का ग्रीन कार्ड देने पर भी सहमति बन गई है राज्य के भीतर संचालित वाहनों को पहले की तरह पूरे यात्रा सीजन के लिए ग्रीन कार्ड दिया जाएगा। सचिव परिवहन ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिनदहाड़े पुलिस पर हमला...लक्सर ओवरब्रिज पर अंधाधुंध फायरिंग, मोस्ट वांटेड विनय त्यागी को लगी गोलियां

सरकार के इन कदमों से टैक्सी सेवाओं में पारदर्शिता आएगी, यात्रा सुविधाएं बेहतर होंगी और परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।