पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल, राजभवन में हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

नैनीताल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान वे राजभवन नैनीताल पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में PCS के 122 पदों पर भर्ती, आयोग जल्द जारी करेगा विज्ञप्ति

राजभवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, परिसहाय अमित श्रीवास्तव और मेजर सुमित कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में टैक्स चोरी का काला खेल: अफसरों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों का चूना

राजभवन पहुंचने से पूर्व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम के दर्शन किए। उन्होंने यहां बाबा नीम करौली महाराज के चरणों में नमन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खीरगंगा में बारिश का कहर, बाढ़ में दबे कई लोग, होटल-मकानों में घुसा मलबा, SDRF और सेना रवाना

कोविंद का यह दौरा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।