बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, बहू पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 80 वर्षीय बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। चालक की सतर्कता से इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के बावजूद बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, हालांकि सौभाग्य से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। घायल बुजुर्ग को तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  टेक-ऑफ के बाद तकनीकी खराबी: दिल्ली–मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को वापस उतारना पड़ा, सभी यात्री सुरक्षित

Elderly Man Alleges Harassment, Police Begin Probe: पुलिस के अनुसार घायल की पहचान जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। अपने बयान में बुजुर्ग ने बहू पर बुरे बर्ताव और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक तनाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता का नशा: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर महिला से मारपीट का गंभीर आरोप, CCTV वायरल होने से मचा हड़कंप

मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को जनकपुरी मेट्रो थाना पुलिस को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन के सामने कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को स्टेशन कंट्रोलर ने बताया कि एक बुजुर्ग यात्री अचानक मेट्रो ट्रैक पर कूद गए थे।

चालक ने बुजुर्ग को ट्रैक पर देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसके बावजूद वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि वह ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच के हिस्से में थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। पीसीआर कर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीरिया में आतंकी ठिकानों पर ब्रिटेन–फ्रांस की संयुक्त स्ट्राइक, IS के भूमिगत हथियार डिपो को बनाया निशाना

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और बुजुर्ग के बयान के आधार पर पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।