सत्ता का नशा: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर महिला से मारपीट का गंभीर आरोप, CCTV वायरल होने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में रसूख और सत्ता के नशे में चूर एक भाजपा नेता की कथित गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागौद से भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट और बर्बरता करने का आरोप है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न केवल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, बल्कि सियासी गलियारों में भी तीखी हलचल देखने को मिल रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BJP Leader Accused of Brutal Assault on Woman, CCTV Footage Sparks Political Storm: वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। आरोप है कि पुलकित टंडन जबरन महिला के घर के परिसर में दाखिल हुआ और वहां मौजूद लोहे के सरियों के बीच महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वोत्तर में बारिश और बाढ़ से तबाही, मणिपुर में 19 हजार प्रभावित, सिक्किम में 32 की मौत

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकतें साफ तौर पर कैद हैं, जिसमें वह महिला को डराते-धमकाते और प्रताड़ित करते हुए नजर आ रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अपने राजनीतिक पद की धौंस दिखाकर उसे परेशान कर रहा था और इस बार उसने सारी हदें पार कर दीं।

घटना के बाद दहशत में आई महिला ने साहस जुटाकर नागौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एएसपी प्रेम लाल कुर्वे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंधविश्वास का कहर: डायन बताकर दंपती की नृशंस हत्या, घर में जिंदा जलाया

इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया कि महिला सम्मान और कानून व्यवस्था के दावे आखिर जमीनी हकीकत में क्यों खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता से जुड़े लोगों द्वारा इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए खतरनाक संकेत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक साजिश का पर्दाफाश...पत्नी और मासूम बेटे को जिंदा जलाया, फिर हथौड़े से की हत्या

वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा संगठन भी बैकफुट पर नजर आया। जिला भाजपा कार्यालय की ओर से आरोपी मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर आगे की संगठनात्मक कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page