मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर…31 दिसंबर को हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और पाले की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भारत रत्न देने की मांग उठी

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बड़ा सड़क हादसा: मनकामना मंदिर से लौट रही बस खाई में गिरी, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

यह अवकाश विद्यार्थियों एवं पंजीकृत बच्चों के साथ-साथ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों पर भी लागू होगा। जिला प्रशासन ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि आदेश की जानकारी समय पर विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani:साइबर ब्लैकमेलिंग का खुलासा, फर्जी आईडी बनाकर युवती को धमकाने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page