उत्तराखंड: गुप्ता बंधुओं पर ईडी का शिकंजा, एक से हुई पूछताछ, दूसरा अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

देहरादून। मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम देहरादून पहुंची और गुप्ता बंधुओं के आवास पर लंबी छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक ईडी एक ही भाई से पूछताछ कर पाई, जबकि दूसरा भाई स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती है। टीम दिल्ली लौटने से पहले कुछ अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

ईडी ने मंगलवार को गुप्ता बंधुओं और उनके सहयोगियों के हैदराबाद व देहरादून स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापों के दौरान कई घंटे तक अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अब तक ईडी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तबादलों की समयसीमा खत्म...1124 से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों के हुए स्थानांतरण, शिक्षा विभाग फिर भी पीछे

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दक्षिण अफ्रीका सरकार के अनुरोध पर की गई है। गुप्ता बंधुओं की कई कंपनियां जांच के दायरे में हैं। दोनों भाईयों का नाम पिछले साल साहनी बिल्डर आत्महत्या मामले में भी सामने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 नवम्बर 2025

लगातार विवादों से घिरे गुप्ता बंधुओं के खिलाफ ईडी की यह कार्यवाही आने वाले समय में उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकती है। टीम ने उनके बैंक खातों व संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page