धामी सरकार का तोहफ़ा: 220 नए डॉक्टरों को मिली नियुक्ति

खबर शेयर करें

देहरादून: देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर सीएम ने नव-नियुक्त डॉक्टरों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, 318 सड़कें बंद

धामी ने कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में रिकॉर्ड 24 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने यह भी दोहराया कि नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद राज्य में प्रतियोगी परीक्षाएं अब पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जा रही हैं।

You cannot copy content of this page