सीएम धामी ने किया ’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’ कैलेंडर का विमोचन

खबर शेयर करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कैलेंडर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कैलेंडर में प्रकाशित विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि इस कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साहवर्धक संदेश के साथ राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य के नैसर्गिक सौंदर्य और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पारिवारिक नाराजगी के चलते किशोरी ने झील में कूदकर दी जान

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एकपृष्ठीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नौ आग्रहों और राष्ट्रीय खेलों पर आधारित कैलेंडर का भी विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद् भगवत गीता, सीएम धामी ने दिए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर उत्तराखंड के समृद्ध इतिहास, संस्कृति, और पर्यटन स्थल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का एक अच्छा माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से राज्य की पहचान और आकर्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य में पर्यटन के अवसरों को और भी बढ़ाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्स चोरी: अंदरखाने सेटिंग, बाहर दिखावा...30 हजार बनाम 1.5 लाख का खेल, मिलीभगत से सरकार को लाखों की चपत

इस मौके पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज कुमार पांडेय, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री एस.पी.एस. रावत, अपर सचिव एस.एस. टोलिया, अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, और उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page