बजट 2026: नए आयुर्वेदिक अस्पताल, महिला छात्रावास और टेक्नोलॉजी मिशन का ऐलान

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2026 पेश करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीक और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले कई अहम ऐलान किए। बजट भाषण में उन्होंने आयुर्वेद और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े निवेश की घोषणा की।

वित्त मंत्री ने कहा कि एम्स की तर्ज पर देश में तीन नए आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए अधिक पशु चिकित्सकों की नियुक्ति और पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए सरकारी सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे पशुपालन क्षेत्र के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाली गीत में उर्गम गांव की गलत प्रस्तुति पर गायिका प्रियंका मेहर को नोटिस, क्षेत्र में आक्रोश

Boost to Education and Social Infrastructure: शिक्षा क्षेत्र में भी बजट 2026 में बड़े सुधारों की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप की स्थापना की जाएगी, जिससे उद्योग और शिक्षा के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।

इसके अलावा, हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां, मौके पर मौत, आरोपी जवान हिरासत में

वित्त मंत्री ने तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ लॉन्च करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत तकनीक के विकास और कुशल कार्यबल तैयार करने के लिए उद्योग-नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों के निर्माण और अनुसंधान के लिए एक समर्पित पहल शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, क्रिकेट जगत को एक और बड़ा झटका

कपड़ा उद्योग को मजबूती देने के लिए बजट में ‘चैलेंज मोड’ में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही खादी और हथकरघा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज’ पहल शुरू करने का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया है। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।