विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, क्रिकेट जगत को एक और बड़ा झटका

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में निराशा की लहर दौड़ गई है।

यह संन्यास ऐसे समय में आया है जब भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले 8 मई को नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। एक ही सप्ताह में दो बड़े खिलाड़ियों की विदाई ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को गहरी चोट पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें 👉  खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव: ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया, शांति समझौते पर मंडराए संकट के बादल

विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा,

“टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। इस प्रारूप ने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दी और जीवन भर के लिए सबक दिए। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए खास और निजी अनुभव रहा है।”

उन्होंने आगे कहा,

“यह फैसला आसान नहीं है, लेकिन यह समय अब सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ झोंक दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है। मैं इस सफर के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।”

कोहली ने अपने पोस्ट के अंत में अपनी जर्सी का नंबर लिखते हुए ‘साइनिंग ऑफ’ शब्दों के साथ विदाई ली।

यह भी पढ़ें 👉  न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर उपकप्तान

भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत

विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और जल्द ही टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर खुद को स्थापित किया। उन्होंने 111 टेस्ट मैचों में 8,848 रन बनाए, जिसमें 29 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली की कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक जीतें दर्ज कीं, खासकर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में रही।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल: कयाकिंग में उत्तराखंड की महिला टीम ने जीता सोना, पुरुषों ने चांदी

बीसीसीआई की कोशिशें नाकाम

सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने कोहली से अनुरोध किया था कि वे इंग्लैंड सीरीज तक अपना संन्यास टाल दें। लेकिन कोहली ने अपना फैसला बदलने से इनकार कर दिया।

अब जब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टेस्ट क्रिकेट से विदा ले चुके हैं, भारतीय टेस्ट टीम की अगली चुनौती होगी एक नई नेतृत्व टीम और बल्लेबाजी स्तंभ खड़ा करना।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page