क्वेटा में BLA का बड़ा हमला, 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, IED ब्लास्ट से सेना के काफिले को बनाया निशाना

खबर शेयर करें

क्वेटा। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को रिमोट कंट्रोल IED ब्लास्ट कर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला किया, जिसमें 10 सैनिकों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी खुद BLA ने ली है, और इसे आजादी की लड़ाई का हिस्सा बताया है।

एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला क्वेटा से करीब 30 किलोमीटर दूर मार्गट चौकी के पास किया गया। BLA ने दावा किया कि उनके फ्रीडम फाइटर्स लगातार पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और यह ऑपरेशन भी उसी का हिस्सा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में हमले और तेज होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्कूलों में सड़क सुरक्षा का पाठ, 9वीं से 12वीं तक के लिए तैयार हो रही पुस्तकें

गौरतलब है कि पिछले महीने BLA ने क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें लगभग 450 यात्री सवार थे। उस दौरान संगठन ने जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं और राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  2,000 रुपए से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर GST लगाने की खबर गलत: वित्त मंत्रालय

उस हाईजैकिंग के बाद पाकिस्तानी सेना और BLA के बीच 48 घंटे तक भीषण मुठभेड़ चली थी। सेना ने दावा किया था कि उसने सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया और 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया। हालांकि, BLA ने पलटवार करते हुए 100 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कुलगाम मुठभेड़ का नौवां दिन: दो जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, और BLA जैसे संगठन इसे अलगाववादी आंदोलन के तौर पर चला रहे हैं। हालिया हमले ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Ad