चार राज्यों के चुनाव में उत्तराखंड की बड़ी जिम्मेदारी…14 अफसर बने पर्यवेक्षक, 11 IAS और 3 IPS शामिल

खबर शेयर करें

देहरादून। देश के चार बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड के वरिष्ठ अफसरों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव आयोग ने प्रदेश के 14 अधिकारियों को पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में तैनात किया है, जिनमें 11 आईएएस और 3 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

शासन से मिली जानकारी के अनुसार, आईएएस राजेंद्र कुमार, श्रीधर बाबू अड्डांकी और रंजीत सिन्हा को केरल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत को तमिलनाडु में जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली वारदात: घरेलू विवाद में पत्नी ने पति की जीभ दांतों से काटी, हालत नाजुक

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी. षणमुगम, विनीत कुमार और विनीत तोमर को तैनात किया गया है, जबकि आईएएस हिमांशु खुराना और वंदना को असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जंगल में घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, SDRF ने निकाला शव

पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल, जबकि आईपीएस सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया है।

इसके अलावा आईएएस डॉ. आर. राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तैनात किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 16 जर्जर स्कूलों का होगा कायाकल्प, 5.68 करोड़ रुपये मंजूर, जल्द जारी होंगे शासनादेश

इन नियुक्तियों के साथ ही उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों की चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी एक बार फिर सामने आई है, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में मदद मिलेगी।