उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब मोबाइल से लगेगी हाजिरी

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक हाजिरी की तकनीकी परेशानियों से राहत मिल गई है। शासन ने इसके विकल्प के रूप में मोबाइल के जरिये आधार बेस्ड हाजिरी लगाने की सुविधा शुरू कर दी है। सचिवालय प्रशासन ने इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी है।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के आदेश पर एक मई से प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई थी। लेकिन सचिवालय परिसर में तकनीकी खामियों के चलते कई अधिकारी और कर्मचारी हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे थे। आधार की साइट, स्वान नेटवर्क में आईपी एड्रेस में बदलाव और आरडी डिवाइस की दिक्कतों के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पंतनगर विवि में पीएचडी छात्र की हृदय गति रुकने से मौत

बायोमीट्रिक के विकल्प के रूप में अब फेशियल रिकग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत कर्मचारी अपने स्मार्टफोन से ही हाजिरी लगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से “Aadhaar Face RD” ऐप डाउनलोड करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक प्लान: वीकेंड पर नैनीताल जाना है?...इन रूट्स से होकर जाएं वरना होगी परेशानी

एसओपी के अनुसार, ऐप इंस्टॉल करने के बाद कर्मचारी को लॉगिन आईडी बनानी होगी। इसके लिए पहले ‘डोमेन’ में उत्तराखंड राज्य का चयन करना होगा, फिर पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद कर्मचारी को सचिवालय के विभिन्न भवनों जैसे नॉर्थ ब्लॉक ग्राउंड, सीएम बिल्डिंग, सीएस बिल्डिंग या एसबीआई बिल्डिंग में से किसी एक एंट्री प्वाइंट को चुनना होगा। इसके बाद अपनी तस्वीर अपलोड करते ही उपस्थिति दर्ज हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगी 10 किमी दौड़, 600 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

प्रशासन ने यह कदम कर्मचारियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।