अमेरिका में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: पेंटागन के पास ड्रोन की घुसपैठ, हाई अलर्ट से बढ़ी वैश्विक चिंता

खबर शेयर करें

वॉशिंगटन : वॉशिंगटन डीसी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पेंटागन के पास स्थित एक सैन्य ठिकाने के ऊपर संदिग्ध ड्रोन उड़ता देखा गया। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच हुई इस घटना ने अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को जैसे ही ड्रोन की गतिविधि नजर आई, पूरे इलाके को तुरंत हाई अलर्ट पर डाल दिया गया। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच में जुटी हैं कि आखिर यह ड्रोन कहां से आया और इसका मकसद क्या था।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो अधिनियम के दुरुपयोग पर जताई गंभीर चिंता, किशोर प्रेम संबंधों के लिए सुझाया ‘रोमियो-जूलियट क्लॉज’

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस इलाके में यह ड्रोन देखा गया, वहीं अमेरिकी नेताओं मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ का निवास भी है। घटना के बाद दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियातन उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

इस घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या ईरान से जुड़ा खतरा अब सीधे अमेरिकी धरती तक पहुंच चुका है? अब तक मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन अमेरिका के भीतर इस तरह की घुसपैठ पहली बार सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  खूंखार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर 'ऑपरेशन सिंदूर' में ढेर, अमेरिका और यहूदी समुदाय ने भारत को कहा धन्यवाद

अगर जांच में इस ड्रोन का संबंध ईरान से जुड़ता है, तो यह अमेरिका के लिए बड़ा सुरक्षा झटका साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक न तो अमेरिकी प्रशासन और न ही ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

उधर, ईरान ने अपने रुख को और सख्त करते हुए साफ संकेत दिए हैं कि वह पीछे हटने के मूड में नहीं है। वहीं कतर में गैस ठिकानों पर हमलों के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महाराष्ट्र के ठाणे में दर्दनाक सड़क हादसा...सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन, 9 लोगों की मौत, 3 घायल

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपना रुख बदलते हुए ईरान के तेल और गैस ठिकानों पर हमला न करने का फैसला किया है। ऐसे में यह घटना न सिर्फ अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा, बल्कि वैश्विक राजनीति में भी बड़े बदलाव के संकेत दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page