दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सब-मशीन गन समेत अत्याधुनिक हथियार बरामद

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक सब-मशीन गन (एसएमजी), तीन अन्य अत्याधुनिक हथियार और 82 कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद सब-मशीन गन चेकोस्लोवाकिया निर्मित है और इसे पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत लाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली पर PM शहबाज़ शरीफ की खुली स्वीकारोक्ति, कहा- कर्ज लेने में चुकानी पड़ती है ‘इज्जत’ की कीमत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शामिल सलीम उर्फ पिस्टल पर हथियारों की तस्करी में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसियों का कहना है कि इसी नेटवर्क से पहले भी एक मशीन गन बरामद की जा चुकी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्य किन-किन राज्यों में सक्रिय हैं और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है।

इससे पहले 6 जुलाई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। उस कार्रवाई के दौरान दिल्ली और पंजाब के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियार, पिस्तौल और पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी: तीन बच्चों संग घर से निकाली गई महिला, थाने में लगाई गुहार

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि दोनों मॉड्यूल अलग-अलग तरीके से काम कर रहे थे। पहला मॉड्यूल कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी साजिशों से जुड़ा था तथा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। वहीं दूसरा मॉड्यूल अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था और अपराधियों व गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ के चार क्लीनिकों पर भारी जुर्माना, जरूरी दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

स्पेशल सेल का कहना है कि ताजा गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही बरामद हथियारों की फोरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि उनका इस्तेमाल किसी आपराधिक या आतंकी घटना में हुआ है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page