रामनवमी पर अद्भुत दृश्य: सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का ‘सूर्य तिलक’, 4 मिनट तक आलोकित रहा ललाट

खबर शेयर करें

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में रामनवमी का पर्व इस बार बेहद खास और ऐतिहासिक बन गया। दोपहर ठीक 12 बजे, जिस समय भगवान राम के जन्म का शुभ मुहूर्त माना जाता है, उसी क्षण सूर्य की किरणों ने रामलला के ललाट पर दिव्य ‘सूर्य तिलक’ किया। यह अद्भुत दृश्य करीब चार मिनट तक चलता रहा, जिसे देखने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  रायगढ़ में बेकाबू भीड़ का तांडव...महिला थाना प्रभारी की पिटाई, पुलिस व जिंदल कंपनी के वाहन फूंके

इस बार रामनवमी पर रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का दुर्लभ संयोग भी बना, जिससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, भव्य शृंगार और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का लाइव प्रसारण किया गया, जिससे लाखों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर का असर: हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद

सूर्य तिलक को सफल बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया। मंदिर के ऊपरी हिस्से में विशेष रिफ्लेक्टर, लेंस और मिरर सिस्टम स्थापित किए गए, जिनकी मदद से सूर्य की किरणों को सटीक कोण पर रामलला के ललाट तक पहुंचाया गया। किरणें पहले लेंस से गुजरकर दूसरे तल पर लगे दर्पण से परावर्तित हुईं और लगभग 75 मिलीमीटर के आकार में तिलक के रूप में प्रकट हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  खेल रत्न के लिए हार्दिक सिंह का नाम तय, दिव्या देशमुख व तेजस्विन शंकर समेत 24 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

इससे पहले लगातार तीन दिनों तक सूर्य तिलक का सफल ट्रायल किया गया था, जिसमें हर बार ठीक दोपहर 12 बजे यह प्रक्रिया सफल रही। शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर इसे विधिवत संपन्न किया गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page