उत्तराखंड: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, 9 घायल

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सोनप्रयाग के पास गहरी खाई में गिर गया, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। हादसा गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग पर टेमरिया गांव के समीप दोपहर लगभग 12:30 बजे हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कैश कांड: जस्टिस यशवंत वर्मा से छीने गए सभी न्यायिक कार्य, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, सोनप्रयाग से अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अगस्त्यमुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ताइवान में आधी रात 7.0 तीव्रता का भूकंप, ताइपे समेत कई शहर कांपे, जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं

सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, और उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य समय पर किया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। वहीं, हादसे के बाद यात्रियों में भय का माहौल देखा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली दरों में 16% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, यूपीसीएल ने नियामक आयोग को भेजी याचिका...तबादला नीति भी लागू

You cannot copy content of this page