हल्द्वानी: कानूनगो के घर से मिला फाइलों का जखीरा, कमिश्नर दीपक रावत के अचानक निरीक्षण से तहसील प्रशासन में हड़कंप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत के आकस्मिक निरीक्षण ने तहसील प्रशासन में खलबली मचा दी। शिकायत मिलने पर कमिश्नर स्वयं तहसीलदार को साथ लेकर उजाला नगर स्थित कानूनगो अशरफ अली के घर पहुंचे, जहां फाइलों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  25 दिसंबर को नैनीताल आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विंटर कार्निवाल में करेंगे शिरकत

सूत्रों के अनुसार, कानूनगो दफ्तर की जगह घर पर ही रजिस्टार और महत्वपूर्ण फाइलें रखकर कार्यवाही में देरी करते थे। मौके पर ही कमिश्नर ने गहन जांच के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नशे में धुत होमगार्ड सिपाही की गुंडागर्दी...सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी को पीटा, मामला बढ़ा तो पैरों में गिरकर मांगी माफी

अशरफ अली पर पहले भी विवादों में रहने और घर से रिपोर्ट लगाने के आरोप रहे हैं। कमिश्नर रावत ने जिलाधिकारी को प्रशासनिक जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 स्थानों के नाम बदले, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

इस कार्रवाई के बाद न केवल कानूनगो बल्कि पूरे तहसील प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।

You cannot copy content of this page