64 वर्ष के अल्ट्रा धावक शिवेंद्र ने पूरी की 161 किमी की चुनौतीपूर्ण दौड़

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के देव विहार ऊंचापुल निवासी अल्ट्रा धावक शिवेंद्र सिंह बिष्ट ने 64 वर्ष की आयु में एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर से लोंगेवाला पाकिस्तान बॉर्डर तक की 161 किमी लंबी दौड़ को मात्र 26 घंटे में पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

थार डेजर्ट की कठिन और विषम परिस्थितियों में आयोजित इस दौड़ में धावकों को दिन में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और रात में माइनस तापमान का सामना करना पड़ा। यह दौड़ विजय दिवस के अवसर पर 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू हुई थी। इस दौड़ का आयोजन 1971 की लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करने और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में सरकारी फरमानों को ठेंगा दिखा रहे चिकित्सक, मरीजों को निजी अस्पताल भेजकर लगा रहे हजारों की चपत
Ad

दौड़ का आयोजन ‘द हेल रेस’ संस्था, जैसलमेर प्रशासन और भारतीय सेना के सहयोग से किया गया। बिष्ट इससे पहले भी लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास जैसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर 100 किमी से अधिक की दौड़ों में भाग लेकर अपनी शानदार क्षमताओं का प्रदर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने में तेजी लाएं, भू-कानून उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करें: CM धामी

इस साहसिक उपलब्धि से बिष्ट ने अपनी उम्र को चुनौती देते हुए यह साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है, और दृढ़ संकल्प और प्रशिक्षण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, 26 सितंबर को नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल-आंगनबाड़ी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page