उत्तराखंड: भागवत कथा से लौटते समय टिहरी में यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें

टिहरी: टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। चमियाला के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का तोहफ़ा: 220 नए डॉक्टरों को मिली नियुक्ति

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन में सवार 20 लोग भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे। वाहन लोदस गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश, शिलांग में सुपारी देकर करवाई हत्या

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा। घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है।

घटना में घायल हुए छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य 12 लोग किसी प्रकार की चोट से बच गए हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।