उत्तरकाशी: मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। जिले के मोरी तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष), पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की पुत्री सलमा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड, चिकित्सा शिक्षा व शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब दो बजे हुआ, जब गुलाम हुसैन के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। सभी लोग उस समय घर में सो रहे थे और मलबे में दब गए। रेस्क्यू के दौरान सभी को मृत अवस्था में निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में डॉक्टरों की मनमानी चरम पर! मरीज लाइन में, डॉक्टर समय से पहले ओपीडी से गायब

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण भारी बारिश या मकान की कमजोर स्थिति को माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार ने पेश किया 1,01,175 करोड़ का बजट, सात बिंदुओं पर फोकस

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है।