उत्तराखंड की बेटी का सम्मान: डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘नारी शक्ति रत्न अवार्ड 2026’ से नवाजा गया

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड की महिला शक्ति को सम्मानित करने की दिशा में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘उत्तराखंड नारी शक्ति रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार, 22 मार्च को मां द्वारिका गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. ऋतु रखोलिया को चिकित्सा सेवा में उनके समर्पण और समाज के प्रति योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 17 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

समारोह में समिति की अध्यक्ष डॉ उषा नरेंद्र जैन, मीना शर्मा और रश्मि रस्तोगी द्वारा डॉ. रखोलिया को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. रखोलिया के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में 11 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, सीईई मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को भेजे गए प्रवेश पत्र

समारोह में कई सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें नरेंद्र जैन, राधा सुभाष, कविता रावत, सीता सुनील चौरसिया, लीलावती अधिकारी, सुधीर वंदना दास, मुकेश सुयाल, इशू चंद्र धारीवाल, ममता नेगी, शशि सिंह, हरविंदर सिंह (गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट), दुर्गावती यादव, डॉ. असूल श्रीवास्तव, पुष्पा पानू, दीपा अधिकारी, आभा सुरजीत और आशा शुक्ला सहित अनेक लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ठंड में विधायक सुमित हृदयेश का जनसेवा अभियान, जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. ऋतु रखोलिया का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि यह पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।