Uttarakhand: टूरिस्ट बनकर कर रहे थे नशे की तस्करी, पुलिस ने 66 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर दबोचे

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में कोतवाली रानीखेत और एसओजी की संयुक्त टीम ने टूरिस्ट बनकर गांजा तस्करी कर रहे तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 66.288 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 16.57 लाख रुपये बताई जा रही है।

Three Drug Peddlers Arrested With 66 Kg Ganja in Almora, Were Posing as Tourists: सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अशोक द्वार के पास चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 10 घंटे की सर्जरी से महिला को मिला जीवनदान

इस दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुंडई औरा कार को रोका गया। कार में सवार तीन युवकों ने खुद को पर्यटक बताते हुए ट्रॉली बैग में सामान होने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर जब तलाशी ली गई तो बैगों में कपड़ों की जगह भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबकर जेसीबी चालक की मौत

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सराईखेत क्षेत्र से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद की ओर जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया।

इस मामले में कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क, इसके स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के सक्षम दर्शन बने राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश (25 वर्ष) निवासी काशीपुर खरमासी, अनमोल सिंह (25 वर्ष) निवासी रामनगर रोड, रम्पूरा काशीपुर और जसपाल सिंह (23 वर्ष) निवासी प्रतापपुर नंबर सात, थाना नानकमत्ता, तीनों जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह और होमगार्ड मनोज सिंह करायत शामिल रहे।

You cannot copy content of this page