Uttarakhand: गैरसैंण में सजेगा सत्ता का मंच, 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण में होगा बजट सत्र

खबर शेयर करें

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से इस संबंध में विधानसभा सचिवालय को पत्र भेजा जा चुका है। राज्यपाल की अनुमति मिलते ही सत्र की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: दूसरी शादी वैध न होने पर भी महिला को मिलेगा भरण-पोषण
यह भी पढ़ें 👉  एसबीआई का ‘अन्नदाता उत्सव’ सम्पन्न, किसानों को आधुनिक बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जिज्ञासा गंगवार का JEE मेंस में शानदार प्रदर्शन, 99.36 पर्सेंटाइल हासिल

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि भराड़ीसैंण में बजट सत्र के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सचिवालय के कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं और राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही सत्र की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

You cannot copy content of this page